Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : योगी आदित्यनाथ आज लेंगें शपथ,जानिए कौन कौन बड़े चेहरे शामिल...

पॉलिटिक्स : योगी आदित्यनाथ आज लेंगें शपथ,जानिए कौन कौन बड़े चेहरे शामिल हो सकते है : पढें पूरी खबर

Ads

आपणी हथाई न्यूज,आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे टर्म के लिए शपथ लेंगे। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हजारों लोगों के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथग्रहण होगा। शपथग्रहण में सियासत, बिजनेस,खेल,मीडिया जैसे अनेक क्षेत्रों के वीवीआइपी लोग शामिल होंगे।

 

 

योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथग्रहण समारोह में बॉलीवुड से भी अनेक हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, अभिनेत्री कंगना रनौत, फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर,द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन जैसे स्टार्स योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर