


पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, गत 20 नवंबर को जयपुर में भानु चिब की अगुवाई में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर कांग्रेस आलाकमान ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेशभर के कई जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिंकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जिला अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।यूथ कांग्रेस ने इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आंदोलन माना था और सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे नेताओं से अब स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
इनको थमाया नोटिस
नोटिस पाने वालों में बीकानेर शहर के प्रदीप शर्मा, चित्तौड़गढ़ के देवीलाल मेघवाल, दौसा के दीपक शर्मा, डूंगरपुर के संजय परमार और जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष राकेश सैनी,अलवर जिला अध्यक्ष किशन यादव, बांसवाड़ा के शाश्वत गरासिया, बारां के यश जैन, भरतपुर के पुष्पेंद्र सिंह शामिल हैं। इसी क्रम में जैसलमेर के गोपाल जोशी, जालौर के दीपक थावला, जोधपुर शहर के योगेश कच्छावा, प्रतापगढ़ के राहुल राठौड़, राजसमंद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गनी सिंधी, सिरोही के प्रकाश मीणा, टोंक के हंसराज गुंजल, उदयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग और उदयपुर ग्रामीण के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बालू भील को भी नोटिस भेजे गए हैं। संगठन ने इन सभी से निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब तलब किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आंतरिक अनुशासन और संगठनात्मक गतिविधियों में सुधार लाने की कवायद का हिस्सा मानी जा रही है।


