Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर: आज लोकसभा में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल

बड़ी खबर: आज लोकसभा में पेश होगा जनसंख्या नियंत्रण बिल

आपणी हथाई न्यूज,आज लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश किया जाएगा। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद आज लोकसभा के पटल पर पॉपुलेशन कंट्रोल बिल को पेश करेंगे। रवि किशन द्वारा पेश किया जाने वाला बिल भारत सरकार के द्वारा नही लाया जाएगा। रवि किशन का जनसंख्या नियंत्रण बिल प्राइवेट मेम्बर बिल होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तय करेंगे कि रवि किशन के बिल पर संसद में चर्चा करवाई जाए या नही। कई बार मोदी सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की खबरें चली है, लेकिन अब तक मोदी सरकार ने पॉपुलेशन कंट्रोल बिल लाने के बारे में कोई संकेत नही दिए है। रवि किशन के बिल का लोकसभा अध्यक्ष क्या निर्णय लेते है, यह देखने वाली बात होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर