Homeखटाखट स्टोरीRajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे राजस्थान,80 हजार करोड़ रुपये की दो...

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे राजस्थान,80 हजार करोड़ रुपये की दो महा-परियोजनाओं की देंगे सौगात

basic ad

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करीब 80 हजार करोड़ रुपये की दो महा-परियोजनाओं की सौगात देने राजस्थान आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे जहां पीएम मोदी 400 करोड़ रुपये की लागत से 2.52 लाख वर्ग फुट में बेहद भव्य बनाएं गए नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से बालोतरा के पचपदरा पहुंचेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे आधुनिक तेल रिफाइनरी ‘एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी’ का उद्घाटन करेंगे।

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी से जुड़े इन आंकड़ों को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

79,459 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह ग्रीनफील्ड रिफाइनरी 2016 में पारादीप रिफाइनरी के बाद पिछले 10 साल में स्थापित पहली रिफाइनरी-कम-कॉम्प्लेक्स है। इस रिफाइनरी को बनाने में जो सामग्री लगी है, उसके आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस रिफाइनरी को बनाने में एफिल टावर से 40 गुना ज्यादा स्टील लगा है वहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से 5 गुना ज्यादा कंक्रीट का इस्तेमाल इस रिफाइनरी के निर्माण में लगा हुआ है। निर्माण के दौरान मिस्र के गिजा के पिरामिडों से 6 गुना ज्यादा (1.5 करोड़ घन मीटर) मिट्टी खोदी गई है। आप यह जानकर भी हैरान हो जाएंगे की इसमें 28,000 किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है, जो पूरी पृथ्वी के दो चक्कर लगा सकती है।



ताजा खबर