Homeखटाखट स्टोरीSports : गॉल टेस्ट में बारिश का खलल जारी, पहली पारी से...

Sports : गॉल टेस्ट में बारिश का खलल जारी, पहली पारी से भारत को 178 रनों की बढ़त, दिनुशा ने बचाई लंका की लाज..

Sports आपणी हथाई न्यूज, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के तीसरे दिन भारत का दबदबा रहा। भारत ने श्रीलंका की पहली पारी को 79.4 ओवर ओवर में 284 रनों पर समेटा। भारत ने पहली पारी के आधार पर 178 रनों की दमदार बढ़त हासिल की। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 168 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बटोरे। यह उनका पहला टेस्ट शतक है। दूसरा सेशन श्रीलंका के नाम रहा, जिसमें उसने बिना विकेट गंवाए 116 रन जोड़े। भारत ने लंच ब्रेक तक श्रीलंका की हालत खस्ता कर दी थी लेकिन उसके बाद मेजबान टीम ने अच्छी वापसी की।

श्रीलंका ने पहले सेशन में 99 रन जोड़कर पांच विकेट खोए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का का खाता नहीं खुला। दिनेश चांदीमल ने चार और लाहिरु उदारा ने 27 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 14 औक कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 21 रनों का योगदान दिया। मुश्किल वक्त में सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका की लाज बचाई। निरोशन ने 115 गेंदों में सात चौकों के जरिए 80 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। दिनुशा को 79वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरु कुमार आउट होने वाले आखिरी प्लेयर थे। प्रसिद्ध के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक शिकार किया। मानव सुथार को चार जबकि जडेजा को तीन विकेट मिले। श्रीलंका की पारी सिमटते ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।



ताजा खबर