Rajasthan : ट्रेन की छत्त पर चढ़ा युवक, 20 मिनिट रुकी रही ट्रेन, RPF जवान ने दिखाई बहादुरी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : ट्रेन की छत्त पर चढ़ा युवक, 20 मिनिट रुकी रही...

Rajasthan : ट्रेन की छत्त पर चढ़ा युवक, 20 मिनिट रुकी रही ट्रेन, RPF जवान ने दिखाई बहादुरी

- Advertisement -Ads

राजस्थान आपणी हथाई न्यूज,जालोर जिले के भीनमाल में जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।चलती ट्रेन में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री पहले गेट से लटका हुआ दिखा और फिर छत पर चढ़कर बैठ गया, जिसके बाद RPF जवान ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

- Advertisement -Ads

यात्री की हरकत से 20 मिनट रुकी ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मारवाड़ भीनमाल स्टेशन के जसवंतपुरा फाटक के पास हुई, जहां सुरक्षा कारणों से ट्रेन को 20 मिनट तक रोका गया था। जांच के बाद पता चला कि एक युवक पहले गेट से लटका हुआ था और फिर अचानक ट्रेन की छत पर बैठ गया।जिसके कारण ट्रेन को बीच में ही रोकना पड़ा।

ट्रेन की छत पर बैठा मिला यात्री

तलाशी लेने पर यात्री ट्रेन की छत पर बैठा मिला और उसके ठीक ऊपर से 25 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन OHE लाइन गुजर रही थी। रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बलों ने उसे करीब 20 मिनट तक छत से नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। फिर, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए RPF कांस्टेबल योगेंद्र सिंह अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेन की छत पर चढ़ गए, युवक के पास पहुंचे और उसे नीचे उतारा।

कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह ने सावधानी और साहस दिखाते हुए युवक को सुरक्षित पकड़कर ट्रेन की छत से नीचे उतारा।जिसके बाद घटना के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में सामने आया कि संबंधित यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है।जिसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर