


राजस्थान आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ (अलवर) निवासी और एमबीबीएस छात्र अजीत सिंह चौधरी के रुस में लापता होने के बाद अब मृत होने की जानकारी सामने आई है । आपको बता दे कि अजीत 19 दिन पहले लापता हुआ था इसके बाद अब उसके परिवार को उसकी मौत की जानकारी मिली है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार कफनवाड़ा गांव निवासी अजीत चौधरी साल 2023 से रूस के उफा स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहा था । 19 अक्टूबर को करीब 11:00 बजे हॉस्टल से दूध लेकर वापस आधा घंटे में आने की बात कह कर वह हॉस्टल से निकला था ,लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
गुरुवार को रूस में स्थित भारतीय दूतावास से परिजनों को सूचना दी गई कि लापता छात्र अजीत चौधरी का शव एक बांध में मिला है । शव की पहचान अजीत के साथ पढ़ने वाले अन्य स्टूडेंट ने की।
विदेश मंत्रालय ने रूसी सरकार से बात वार्ताकार अजीत का शव पोस्टमार्टम होने के बाद भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी सबको भारत आने में अब भी दो-तीन दिन का समय लग सकता है।


