Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : भ्रष्टाचार पर एसीबी की नकेल,SDM काजल मीणा 60 हजार की...

Rajasthan : भ्रष्टाचार पर एसीबी की नकेल,SDM काजल मीणा 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई राजस्थान न्यूज, राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करौली जिले के नादौती में तैनात एसडीएम (SDM) काजल मीणा और उनके दो सहयोगियों को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत जमीन की अंतिम डिक्री जारी करने के बदले मांगी गई थी।

मुख्य कार्रवाई और बरामदगी:
ACB की सवाई माधोपुर यूनिट ने जाल बिछाकर एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ को दबोचा। जांच टीम ने कार्रवाई के दौरान एसडीएम के कार्यालय से 4 लाख रुपये की अतिरिक्त ‘संदिग्ध’ नकदी भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी रीडर ने 50 हजार रुपये एसडीएम के लिए और 10 हजार रुपये अपने लिए मांगे थे।

अधिकारी का प्रोफाइल:
गौरतलब है कि काजल मीणा 2024 बैच की आरएएस (RAS) अधिकारी हैं और अपनी श्रेणी में टॉपर रही थीं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उच्च अधिकारियों की निगरानी में अंजाम दी गई।



ताजा खबर