
Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की सुबह राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है ।
यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने के विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद उस क्षेत्र तनाव की स्थिति बन गई। अब आज हुई इस कार्रवाई पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने उपद्रवियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कानून से ऊपर कोई नही है।

बैरवा ने कहा कि यह कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं बल्कि कानून के समर्थन में है प्रदेश में शांति भंग करने और हिंसा फैलाने वालों के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है राज्य की कानून व्यवस्था में दखल देने वालों को बक्सा नहीं जाएगा सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा शांति और विश्वास है अगर ऐसे में कोई गड़बड़ करता है तो उस पर ऐसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


