Rajasthan : अफगानिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैम्प में जाने की थी तैयारी, एटीएस ने मौलवी उमर को राजस्थान से गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : अफगानिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैम्प में जाने की थी तैयारी,...

Rajasthan : अफगानिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैम्प में जाने की थी तैयारी, एटीएस ने मौलवी उमर को राजस्थान से गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के जालौर जिलें के सांचौर से पकड़े गए मौलवी ओसामा उमर की गिरफ्तारी के बाद अब नित नए खुलासे सामने आ रहे है। मौलवी ने पकड़े जाने से पहले अपने फ़ोन का सारा डाटा डिलीट कर दिया था, हालांकि फोरेंसिक लैब ने उसे रिकवर कर लिया। मौलवी उमर के हिडन स्पेस से तीन लाख फोटोज बरामद हुए है।

- Advertisement -Ads

दुबई के जरिये अफगानिस्तान की थी तैयारी

तहरीक ए तालिबान ( TTP ) के लिए स्लीपर सेल तैयार करने वाला उमर मुस्लिम युवाओं को जेहाद की बात पर उकसाता था। आरोपी मौलवी 8 नवंबर दुबई के रास्ते अफगानिस्तान जाने की फिराक में था ,जहां उसे आतंकी ट्रेनिग कैम्प जॉइन करना था। इसके पहले ही एटीएस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी मौलवी उमर को 6 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, तब से एटीएस के रिमांड पर है। विदेशी फंडिंग के सम्बंध में भी उसके खिलाफ जांच की जा रही हैं इसके अलावा उसके मोबाइल में उर्दू व फारसी में कई संदेश मिले है जिनकी भी जांच कराई जा रही है। बरहाल ओसामा के साथ पकड़े गए अन्य चार लोगों को कट्टरवाद से बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर