Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : जिस गुब्बारे बेचने वाली का उजड़ गया जीवन, ओम बिरला...

राजस्थान : जिस गुब्बारे बेचने वाली का उजड़ गया जीवन, ओम बिरला उस परिवार के लिए भगवान बनकर आये

basic ad

राजस्थान आपणी हथाई न्यूज, बीते मंगलवार को जयपुर की अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास के आगे एक ट्रोले ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले परिवार को कुचल दिया था। इस हादसे में तीन बच्चों की और उनके पिता की मौत हो गई। इस दौरान मां कैलाशी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और जिनका जयपुर अस्पताल में इलाज चल रहा था । जान बचाने के लिए कैलाश देवी के दोनों पैरों को काटना पड़ा।

इस घटना में तीन बच्चों को पति को गंवा देने वाले कैलाशी देवी की लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भगवान बनकर सामने आये है ।ओम बिरला ने मृतक के बड़े भाई मीठालाल से फोन पर बात कर सांत्वना दी और कैलाशी देवी के मुफ्त इलाज और भरण पोषण के लिए अनंता मेडिकल कॉलेज की ओर से हर महीने ₹10000 की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कहा, जो पूरा जीवन मिलता रहेगा। इसके अलावा ओम बिरला ने कैलाशी देवी के लिए पक्का घर बनवाए जाने की भी बात की।

ओम बिरला ने पीड़ित परिवार को केवल तत्काल राहत नहीं बल्कि आगे की जीवन के लिए भी सहयोग करने का वादा किया । बिरला ने कहा कि जन सहयोग से परिवार के लिए पक्का मकान बनवाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपए की सहायता भी पीड़ित परिवार को दी जा रही है।

बिरला ने उठाई बच्चों की जिम्मेदारी
ओम बिरला की बात पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान दो अन्य बच्चों का भी जिक्र हुआ जो हादसे के समय घर पर ही थे जिनमें से एक बच्चा दिव्यांग है।  इस पर ओम बिरला दोनों बच्चों की पढ़ाई पालन पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में परिवार अकेला नहीं है।  बिरला ने प्रशासन को निर्देश दिए की राहत और सहायता से जुड़े सभी कार्य संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पूरे किए जाए।



ताजा खबर