Homeक्राइमRajasthan : भाजपा नेता की निर्मम हत्या, कबाड़ गोदाम में मिला खून...

Rajasthan : भाजपा नेता की निर्मम हत्या, कबाड़ गोदाम में मिला खून से लथपथ मिला शव

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, जयपुर जिलें के मनोहरपुर में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामावतार असवाल की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। असवाल का शव उनके ही कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार रामावतार असवाल सोमवार रात अपने गोदाम में मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल असवाल वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश करते हुए गोदाम पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। आनन-फानन में उन्हें निम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी फैलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और परिजन मनोहरपुर थाने पहुंच गए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब नौ घंटे तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रित को संविदा नौकरी, डेयरी बूथ आवंटन और सात लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय की गई हैं।

 



ताजा खबर