आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर संभाग में हवाला ट्रांजेक्शन ,साइबर क्राइम और फर्जी बैंकिंग नेटवर्क गिरोह का पर्दाफाश करते हुए संभाग की श्रीगंगानगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं।Rajasthan Crime
मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर थाने की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से दो क्रेटा कार, भारी मात्रा में कैश, चांदी, बैंकिंग डॉक्युमेंट्स, सिम कार्ड, लैपटॉप और दूसरे संदिग्ध सामान भी बरामद किए है।
एसपी अमृता दुहन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस निदेशक रघुवीर प्रसाद और अतिरिक्त पुलिस निदेशक शहर (IPS) की देखरेख में देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि अबोहर रोड़ पर दो सफेद क्रेटा गाड़ियां खड़ी है जिसमें तीन युवक साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां कर रहे है।
पुलिस ने बिना देरी किये सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को पास आता देख दोनों क्रेटा गाड़िया में बैठे संदिग्ध युवक घबरा गए और मौके से भागने की कोशिश करने लगें।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया और उसमें बैठे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया तो पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी। जिसमें भारी मात्रा में कैश, चांदी और गैर कानूनी सामान बरामद हुए है। गिरफ्तार तीनों युवकों में एक आरोपी रिद्धि–सिद्धि कॉलोनी निवासी, जबकि दो आरोपी कालिया रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले उन लोगों की तलाश करते थे जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो, बेरोजगारी की वजह से तुरंत पैसों के लालच में आ जाएं। फिर बड़ी सफाई से उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका पूरा बैंकिंग सेटअप अपने कब्जे में कर लेते थे।


