Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Cyber Crime : रिटायर्ड प्रिंसिपल के साइबर ठगी, 6 दिनों में...

Rajasthan Cyber Crime : रिटायर्ड प्रिंसिपल के साइबर ठगी, 6 दिनों में गंवाए 1.85 करोड़

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ इसी तरह जोधपुर के कमला नेहरू नगर निवासी एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ एक करोड़ 85 लाख की साइबर ठगी की जानकारी सामने आई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कमला नेहरू नगर निवासी सरस्वती माहेश्वरी (75)  साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने महिला को कॉल  कर के खुद को क्राइम ब्रांच मुम्बई का अधिकारी बताया और बताया गया कि उनके मोबाइल नम्बर और आधार नम्बर का दुरुपयोग कर केनरा बैंक में खाता खोला गया है। जिसमें संदिग्ध लेनदेन है। महिला के अनुसार उस पर कथित जांच के नाम पर रकम सरेंडर करने का दबाव बनाया गया। डर के चलते महिला ने एसबीआई खाते से 1.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये।

कैसे हुआ खुलासा

महिला ने 6-6 लाख के दो चेक दिए थे लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नही होने के कारण वो लौट आएं सोमवार को महिला पीएनबी बैंक में अपनी एफडी तुड़वाने गई और 22 लाख ट्रांसफर करने पहुंची। तभी बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ और उन्होंने रिटायर्ड महिला को लेंन देंन से रोका। तब जाकर महिला ने पूरा खुलासा किया और बताया कि 6 दिनों में वो एक करोड़ 85 लाख ठगों को दे चुकी हैं।

 

 



ताजा खबर