आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सरकारी विभागों में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 10,644 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
CET स्कोर के आधार पर होगा चयन
यह भर्ती 12वीं लेवल समान पात्रता परीक्षा (CET) के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिन्होंने CET में निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त किए हैं।
परीक्षा तिथि और सिलेबस की जानकारी
प्रस्तावित तिथि: बोर्ड कैलेंडर के मुताबिक, परीक्षा 5 और 6 जुलाई को आयोजित की जा सकती है।
सिलेबस – बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट कर दिया है कि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को पिछली भर्ती के आधार पर ही तैयारी जारी रखनी चाहिए।