Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : राजस्थान की राजनीति में 'डबल रोल'! जब विधानसभा में...

पॉलिटिकल पाटा : राजस्थान की राजनीति में ‘डबल रोल’! जब विधानसभा में आमने-सामने हुए दो ‘डोटासरा’

आपणी हथाई जयपुर न्यूज, राजस्थान की सियासत में इन दिनों एक दिलचस्प “हमशक्ल” की कहानी सुर्खियां बटोर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जो अपनी बेबाक बयानबाजी और खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्हें अपना एक ऐसा ‘जुड़वा’ मिला है जिसे देखकर पहली नजर में कोई भी गच्चा खा जाए। ​सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह में नाश्ता करते हुए नरेश सिंधी का वीडियो वायरल हुआ था। नरेश का कद-काठी, हेयरस्टाइल और चेहरा हूबहू डोटासरा से मिलता है। जब यह चर्चा पीसीसी चीफ तक पहुंची, तो उन्होंने खुद नरेश को विधानसभा बुला लिया।

“ये मेरा धर्म भाई है”
​सोमवार को जब असली और ‘नक्ली’ डोटासरा विधानसभा में मिले, तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। डोटासरा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में नरेश सिंधी को अपना ‘धर्म भाई’ घोषित कर दिया। इस दौरान नरेश भी बिल्कुल डोटासरा के स्टाइल में कंधे पर गमछा लहराते नजर आए।

चुनाव प्रचार में ‘डमी’ डोटासरा?
​हंसी-मजाक के बीच डोटासरा ने एक मजेदार सियासी दांव भी चल दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा:
​”आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में जहां मैं नहीं जा पाऊंगा, वहां नरेश को भेज देंगे। ये भी मेरी तरह ही फटकारें लगाएगा।” ​इतना ही नहीं, डोटासरा ने मुस्कुराते हुए भविष्य में नरेश को चुनाव लड़वाने के संकेत भी दिए। हालांकि यह सब मजाक में कहा गया था, लेकिन गलियारों में इस ‘डबल डोटासरा’ की जुगलबंदी ने सबका ध्यान खींच लिया है।



ताजा खबर