Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : अब राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, हरियाणा और राजस्थान...

Rajasthan : अब राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, हरियाणा और राजस्थान के बीच MoA पर हस्ताक्षर

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को राजस्थान में यमुना जल समझौते से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है । सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच यमुना जल परियोजना के निर्माण एयर कार्यान्वयन के सम्बंध में महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

 

राजस्थान सीएम भजनलाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में हुए इस समझौते के अंतर्गत हरियाणा और राजथान के लोगों की पानी से जुड़ी लगभग तीन दशक पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।

क्या है समझौता

इस समझौते के तहत जुलाई से अक्टूबर तक लगभग 580 एमसीएम पानी यमुना नहर से तीन भूमिगत पाइप लाइनों के जरिये राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा। इन तीन पाइप लाइनों का व्यास 3.6 मीटर से भी अधिक होगा। इस समझौते से राजस्थान के सीकर, चुरू,झुंझुनू के साथ हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद क्षेत्रों में पीने का पानी पहुँचाने की व्यवस्था होती नजर आ रही है।

हथनीकुंड बैराज से बिछेगी राजस्थान तक पाइप लाइन
हरियाणा ल सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि यमुना जल परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में लगातात राजस्थान एयर हरियाणा के बीच बैठकें हुई। एमओयू के अंतर्गत हरियाणा में जुलाई और अक्टूबर के बीच वर्षा का पानी जो सरप्लस रहता है उसे पाइप लाइन के जरिये राजस्थान भेजा जाएगा।

 

इस परियोजना के अंतर्गत हथनी कुंड बैराज से राजस्थान तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी और सरप्लस पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत राजस्थान और केंद्र के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।



ताजा खबर