


Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखण्ड के बामनवास क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की तलाशी के दौरान कपड़े उतरवाने का एक मामला सामने आया है । अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक अध्यापिका के ₹500 गुम हो जाने के बाद कक्षा 9 और 11 की छात्राओं की तलाशी के नाम पर कपड़े उतरवा कर उन्हें निर्वस्त्र किया गया।
इस घटना की जानकारी छात्राओं ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हंगामा के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापिका को निलंबित कर दिया है वही एक सेवा प्रदाता शिक्षा प्रशिक्षक को भी कार्य मुक्त कर दिया गया।
आपको बता दे की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल के आगे पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने के बाद कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मीणा और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीबीईओ ने छात्राओं के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को भेजी।
मामलें की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अध्यापिका (हिंदी) सरस्वती मीणा को निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाखेड़ा रखा गया है। वही एक अन्य व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को सेवा प्रदाता कंपनी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।


