

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, बीते हफ्ते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा दौरे पर आए थे। इस दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी हो गई जिसकी गाज अब एक आईएएस अधिकारी पर गिरी है जानकारी के मुताबिक राज्य की भजनलाल सरकार ने महिला आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी जब राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा करने रैली स्थल के मंच पहुंचे थे, तब तकनीकी खराबी के कारण वीडियो सिस्टम फेल हो गया था। इसके चलते लगभग 10 मिनट तक लाइव फीड बाधित रही थी। इसके अलावा जब पीएम मोदी किसानों से बातचीत कर रहे थे, तब भी ऑडियो की समस्या आई थी। यह गड़बड़ियां ही अब कथित तौर पर आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह को भारी पड़ी हैं।2009 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (आईटी एंड सी) के सचिव पद से हटा दिया गया है।
मीडिया सूत्रो की माने तो यह बात भी सामने आई कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान जो तकनीकी गड़बड़ियां हुई थीं। उसके चलते जयपुर और दिल्ली दोनों के शीर्ष अधिकारी, आईएएस अधिकारी अर्चना सिंह से नाखुश थे।


