Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म..REET Mains 2026 का परिणाम जारी

Rajasthan : लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म..REET Mains 2026 का परिणाम जारी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के कुल 7,759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

REET मेंस परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस बार परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें REET Mains Result 2026 चेक

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
अब “REET Mains Result 2026 (Level-1 / Level-2)” लिंक को ओपन करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, SSO ID या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
सभी डिटेल भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। डॉक्यूमेंट जांच पूरी होने के बाद फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे जिनके दस्तावेज सही पाए जाएंगे।

लेवल-1 और लेवल-2 भर्ती

REET मेंस परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
लेवल-1 परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है, जबकि लेवल-2 परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए होती है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।



ताजा खबर