


आपणी हथाई Rajasthan Weather न्यूज, पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा अरनोद (प्रतापगढ़) – 94.0 मिमी दर्ज। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने तथा आगामी 4-5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व 2 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा व उदयपुर संभाग में व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कोटा, उदयपुर संभाग कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन तेज आंधी (50-60 Kmph) बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तथा नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी दर्ज होने की प्रबल संभावना है।


