Homeखटाखट स्टोरीदेश : केदारनाथ धाम में बनने जा रहा रोप-वे,8-9 घंटे की यात्रा...

देश : केदारनाथ धाम में बनने जा रहा रोप-वे,8-9 घंटे की यात्रा रोप-वे से 36 मिनट में होगी पूरी

Kedarnath Ropeway आपणी हथाई न्यूज, उद्योगपति गौतम अडानी की कम्पनी अडानी एंटरप्राइजेज को केदारनाथ धाम में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। अडानी समूह सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के बीच 13 किमी लम्बा रोप वे बनाएगा।

केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री सोनप्रयाग तक सड़क मार्ग से पहुंच सकते है। उसके बाद की दूरी को तय करने में औसतन 8 से 9 घंटे लगते है जो रोपवे बनने से 36 मिनट में यह यात्रा पूर्ण हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार ने मार्च 2025 में मंजूर किया है। रोप वे प्रोजेक्ट पर 4081 करोड़ की लागत आएगी।

रोप वे से करीब 13 किमी की यात्रा महज 36 मिनट में पूर्ण हो जाएगी। यूं पैदल या चॉपर से यह यात्रा 16 किमी लम्बी होती है। एक बार में एक घंटे में रोप वे से एक दिशा में एक साथ 1800 यात्री जा सकेंगे। यह प्रोजेक्ट अडानी समूह 6 साल में पूरा करेगा, ध्यान रहें हर वर्ष केदारनाथ धाम 20 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन करने जाते है। यह प्रोजेक्ट पर्वतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुरू किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर