


देश दुनिया आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की दोपहर को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी व्हाइट हाउस के नजदीक हुई गोलीबारी ने एकबारगी पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया। अचानक हुए इस हमले में दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोलियां लगी है।
इस हमले को लेकर अधिकारियों ने ‘टारगेटेड एम्बुश’ बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों घायल सैनिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया जिसके मुताबिक दोनों जवानों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने संदिग्ध हमलावर की पहचान 29 वर्षीय रहमनुल्लाह लाकनवाल के रूप में की है, जो अफगान मूल का नागरिक है और वॉशिंगटन स्टेट में रह रहा था।
एक जस्टिस डिपार्टमेंट अधिकारी के मुताबिक लाकनवाल 2021 में एक विशेष वीजा कार्यक्रम के तहत अमेरिका आया था।इसकी नागरिकता सामने आने के बाद फिलहाल सभी अफगान नागरिकों का इमीग्रेशन रोक दिया गया है। ट्रंप ने हमलावर को जानवर बताते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। गार्ड्स के मौत की पुष्टि फिलहाल सरकार ने नहीं की है। ट्रंप ने हमलावर को जानवर बताते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। गार्ड्स के मौत की पुष्टि फिलहाल सरकार ने नहीं की है।


