

आपणी हथाई न्यूज, भारत हॉकी में चौथी बार एशिया कप का विजेता बन गया है। कल बिहार में हुए फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। एशिया कप में जीत के साथ ही भारत की हॉकी टीम ने 2026 के वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
भारत ने आख़िरी बार 2017 में एशिया कप मलेशिया को हरा कर जीता था। साऊथ कोरिया अब तक 5 बार एशिया कप का ख़िताब जीत चुकी है। आठ साल के बाद भारत की मेंस हॉकी टीम को एशिया कप का ख़िताब जीतने में क़ामयाबी मिली है। भारत की ऒर से अमित रोहिदास,दिलप्रीत,सुखजीत ने गोल किए।
मनोज रतन व्यास


