
आपणी हथाई न्यूज, कल ओवल टेस्ट मैच में रोमांचक जीत के बाद से क्रिकेट विशेषज्ञ टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की खूब तारीफें कर रहें है। 25 साल के गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 पर लाकर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है, फैंस के साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और लेजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि गिल ने न केवल 5 टेस्ट मैचो में बेहतरीन कप्तानी की है बल्कि अपने व्यक्तिगत खेल के स्तर को काफी ऊंचा लेकर गए है। गिल ने 5 टेस्ट मैचो में 4 शतक लगाकर कुल 754 रन बनाए है।
.
गावस्कर ने कहा कि अब हो सकता है कि निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट की टीमों का कप्तान एक ही हो और वह व्यक्ति शुभमन गिल हो सकता है। गावस्कर ने कहा कि भले ही रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के वन डे टीम के कप्तान है, लेकिन हो सकता है चयनकर्ता गिल के नाम पर वन डे टीम की कप्तानी के लिए गंभीरता से विचार करें क्योंकि रोहित की उम्र 40 साल के करीब है, अधिकतम रोहित 2027 वन डे वर्ल्ड कप तक ही खेल सकते है।
टी टवेंटी टीम की कप्तानी भी गिल को आगे जाकर मिल सकती है क्योंकि मौजूदा भारतीय टी टवेंटी टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव भी 34 वर्ष के हो गए है, इसलिए गिल को टेस्ट -वन डे के बाद टी टवेंटी टीम की भी कप्तानी मिल सकती है। गिल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया से खेलते है इसलिए गिल को धोनी की तरह लम्बे समय तक कप्तान बनाए रखने की योजना पर BCCI विचार कर सकती है।
मनोज रतन व्यास


