Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : गजब ! गायकवाड़ के 7 छक्कों के बाद इस खिलाड़ी...

स्पोर्ट्स : गजब ! गायकवाड़ के 7 छक्कों के बाद इस खिलाड़ी ने लिए एक ओवर में 6 विकेट, वीडियो हो रहा वायरल

आपणी हथाई न्यूज,अभी हाल ही में आपने विजय हजारे ट्राॅफी के एक मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा एक ओवर में लगातार 7 छक्के निकलते दिखे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है।ट्विटर पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक ओवर में एक तेज गेंदबाज ने 6 विकेट लेने  का कारनामा कर दिखाया है। दरसल यह एक लोकल स्तर का मैच था जो कि महाराष्ट्र में एक लोकल टेनिस बाॅल के एक टूर्नामेंट में खेला गया। यह टूर्नामेंट पनवेल के उसलरी खुर्द में खेला जा रहा है, जिसमें गावदेवी पेठ के गेंदबाज ने डोंड्राचापडा के खिलाफ एक ही ओवर में 6 विकेट लिए। डोंड्राचापडा को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी, लेकिन पहले ही ओवर में लक्ष्मण नाम के गेंदबाज ने बिना कोई रन दिए लगातार 6 बल्लेबाजों को पवेलियन लाैटा दिया। इस पल का वीडियो अब ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो



ताजा खबर