Homeखटाखट स्टोरीSports : टेस्ट में हार के बाद T-20 में टीम इंडिया की...

Sports : टेस्ट में हार के बाद T-20 में टीम इंडिया की वापसी, पांड्या बने मैन ऑफ द मैच

आपणी हथाई न्यूज,एजबेस्टन टेस्ट में करारी हार के बाद टीम इंडिया ने टी ट्वेंटी सीरीज के पहले मैच में शानदार वापसी की है। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। इंग्लैंड की पूरी टीम 20वें ही ओवर में 148 रनों तक ही पहुंच पाई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पांड्या ने तूफानी 51 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों को आउट भी किया। हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांड्या के अलावा भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 39 और दीपक हुड्डा ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 24 रन बनाए। साउथहैम्पटन में जीत के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर