Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स :दो दशक बाद भारत फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर...

स्पोर्ट्स :दो दशक बाद भारत फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर सकता है,इस बार दिल्ली नहीं अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन

आपणी हथाई न्यूज, दो दशक के बाद भारत फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर सकता है। 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की केंद्रीय केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। भारत 31 अगस्त तक अब अपनी बिडिंग फ़ाइल करेगा।

 

अहमदाबाद में यह कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन हो सकता है, साल 2010 में भी भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। कनाडा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के रेस से बाहर हो गया है, इसलिए भारत की संभावना कॉमनवेल्थ गेम्स को होस्ट करने की संभावना ज्यादा बढ़ गईं है।

 

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलेगी या नहीं, इसका फैसला नवंबर माह के आखिर तक होगा।
अहमदाबाद के लिए ही भारत सरकार ने पिछले साल ओलम्पिक खेल 2036 की मेजबानी के लिए भी अपना प्रस्ताव रखा था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर