Homeखटाखट स्टोरीSports : बास्केटबॉल कोच पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sports : बास्केटबॉल कोच पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

आपणी हथाई स्पोर्ट्स न्यूज,बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एक बास्केटबॉल कोच के विरुद्ध नाबालिग खिलाड़ी के साथ अश्लीलता करने के गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक बालिका विद्यालय की छात्रा है और प्रतिदिन शाम को खेल के अभ्यास के लिए जाती थी।

​आरोप है कि अभ्यास सत्र के दौरान कोच नरेंद्र कस्वां बालिका को जबरन ‘स्टेच्यू’ की तरह खड़ा कर देता था और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शरीर के विभिन्न अंगों को स्पर्श करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोच के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जाँच जारी है।



ताजा खबर