Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : Bikaner के एचपी मोदी स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ...

स्पोर्ट्स : Bikaner के एचपी मोदी स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

basic ad
स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर एचपी मोदी स्कूल ने बीकानेर जिला शतरंज संघ के सहयोग से  अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रणनीति, बौद्धिक क्षमता और खेल भावना का उत्सव मनाना था।
विद्यालय ने इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एस. एल. हर्ष,  शैलेश गुप्ता एवं अविनाश मोदी का स्वागत किया। इनके साथ एचपी मोदी स्कूल की प्रधानाचार्या देबजानी चटर्जी भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

सुनीलम ने बताया की इस प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों से विभिन्न कक्षाओं एवं आयु वर्गों के कुल 83 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट एकाग्रता, विश्लेषणात्मक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को शतरंज के माध्यम से समस्या-समाधान क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा धैर्य जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करने का अवसर प्रदान किया।यह प्रतियोगिता कपिल पंवार (Arbiter) तथा समस्त शिक्षकगण की देखरेख मे सम्पन्न हुई।

विद्यालय सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में बौद्धिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के प्रति एचपी मोदी स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।


ताजा खबर