Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच क्रिकेटर संजू सैमसन...

स्पोर्ट्स : करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच क्रिकेटर संजू सैमसन ने लिया यह निर्णय

basic ad

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, जिस भारतीय खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई और टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। अब उस खिलाड़ी को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

जी हां, हम भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन की बात कर रहे है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। शायद इसी के चलते उन्हें जिम्बावे दौरे के लिए भी टीम में शामिल नही किया गया।

अब खबर सामने आई है कि वे केरल क्रिकेट लीग में भी नही खेलेंगे। जानकारी के अनुसार संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण में नहीं खेलेंगे।  तिरुवनंतपुरम में होने वाले ऑक्शन में संजू ने अपना नाम ही नहीं दिया है । बता दे की इस ऑक्शन में कुल 156 प्लेयर्स पर बोली लगेगी लेकिन इसमें संजू सैमसन का नाम नहीं होगा। संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग के पिछले संस्करण में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेले थे लेकिन आने वाले सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 11 जुलाई को होने वाले ऑक्शन में संजू सैमसन का नाम नहीं होगा। संजू ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन अपने फैसले के बारे में बता दिया है कि वह इस बार लीग क्रिकेट में हिस्सा नहीं होंगें। यह केरल लीग के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि संजू की राज्य में लोकप्रियता सबसे ज्यादा है।



ताजा खबर