Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स :DSP मोहम्मद सिराज का राखी सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर छाया,आशा भोंसले...

स्पोर्ट्स :DSP मोहम्मद सिराज का राखी सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर छाया,आशा भोंसले की पोती बनी पेसर सिराज की सिस्टर

आपणी हथाई न्यूज, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर वन गेंदबाज रहें DSP मोहम्मद सिराज लगातार सुर्खियों में बने हुए है। कल रक्षाबंधन पर मोहम्मद सिराज का राखी सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर छाया रहा।मोहम्मद सिराज को राखी महान गायिका आशा भोंसले की पौत्री जेनई भोंसले ने बांधी।

जेनई आशा भोंसले के बेटे आनंद की बेटी है और एक गायिका -एक्टर भी है। जेनई का जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी होने वाला है। पहले मोहम्मद सिराज और जेनई के अफेयर की चर्चा उड़ी थी लेकिन अब सिराज ने जेनई से राखी बंधवा कर सारी डेटिंग रुमर पर विराम लगा दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर