Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : धवन,गिल और अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने दिया...

स्पोर्ट्स : धवन,गिल और अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने दिया न्यूजीलैंड को 307 रन का लक्ष्य

आपणी हथाई न्यूज,न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज जीतने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच आज ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहा है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 

भारतीय सलामी बल्लेबाज कप्तान शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। इसके बाद पंत 15 और सूर्यकुमार 4 पिच पर आए ज़रूर मगर बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नही दिखा पाए। श्रेयस अय्यर ने आज 80 रनों की पारी खेलतें हुए स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। भारत ने 50 ओवर खेलतें हुए न्यूजीलैंड को 307 रनों के लक्ष्य दिया है। भारत के लिए उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज वनडे में डेब्यू कर रहे हैं।



ताजा खबर