Homeखटाखट स्टोरीSports : एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड का काउंटर अटैक,रूट-बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी...

Sports : एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड का काउंटर अटैक,रूट-बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने मैच का रुख बदला

आपणी हथाई न्यूज,एजबेस्टन टेस्ट का आज आखिरी पाँचवा दिन है। भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के 7 विकेट चटकाने होंगे, लेकिन इंग्लैंड के रूट और बेयरस्टो ने 150 रनों की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड की स्थिति मैच में मजबूत कर दी है। इंग्लैंड को जीत के लिए अब सिर्फ 119 और बनाने है। भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 378 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड 3 विकेट खोकर 259 रन बना चुका है। रूट 76 और बेयरस्टो 72 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है।

भारत की ओर से कप्तान बुमराह ने इंग्लैंड के दो विकेट लिए और एक इंग्लिश बल्लेबाज को शमी ने आउट किया। साढ़े तीन दिन मैच में मजबूत पकड़ बनाने के बाद सिर्फ डेढ़ सेशन के खेल ने इंग्लैंड ने मैच का रुख बदल दिया है। अगर शुरुआती एक घण्टे में भारत रूट और बेयरस्टो की साझेदारी नही तोड़ पाया तो मैच इंग्लैंड लंच सेशन तक आसानी से जीत जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर