Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज बल्लेबाज कोमा में,...

स्पोर्ट्स : तबियत बिगड़ने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज बल्लेबाज कोमा में, गिलक्रिस्ट ने की पुष्टि

Sports आपणी हथाई न्यूज, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज रहे डेमियन मार्टिन की तबियत खराब हो जाने के बाद वो कोमा में चले गए। ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में मार्टिन का ईलाज चल रहा हजे।

 

54 वर्षीय मार्टिन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें सबसे अच्छा ईलाज मिल रहा है।मार्टिन की पार्टनर अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग अपनी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं भेज रहे है।

आपकों बता दे कि मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच और 208 वनडे मैच खेले है। मार्टिन ने 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ 88 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मार्टिन 1999 और 2003 की विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे है।



ताजा खबर