Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : गिल का इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक ! जायसवाल...

स्पोर्ट्स : गिल का इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक ! जायसवाल चूके, गिल ने की इन दिग्गजों की बराबरी

आपणी हथाई न्यूज, बर्मिघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत पिछले मैच की हार का बदला लेने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी है। पहले दिन के खेल की बात करे तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

लोकेश राहुल और जायसवाल सलामी जोड़ी ने भारतीय पारी की शुरुआत की जिसमें के एल राहुल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर गिल का साथ देने मैदान पर आए,दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन पर आउट किया। उसके बाद मोर्चा संभाले यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच 66 रनों की साझेदारी पनपी। सलामी बल्लेबाज जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया।

गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। भारतीय कप्तान ने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया।

बरहाल पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 310 रन बना लिए है। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर मैदान में डटे हुए है।

हालांकि इस स्थिति में दूसरे दिन के खेल में भारत बढ़त बनाना चाहता है तो उसे अभी कम से कम 150 रन और बनाने की आवश्यकता है।



ताजा खबर