Homeखटाखट स्टोरीSports : विश्वकप के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को मिली "ना", लॉर्ड्स...

Sports : विश्वकप के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को मिली “ना”, लॉर्ड्स में ले लेंगें संन्यास !

basic ad

Sports आपणी हथाई न्यूज, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स को झटका लग सकता है। अब तक आई खबरों के अनुसार रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। इससे पहले रोहित शर्मा टी 20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके है।

रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स अजित अगरकर ने रोहित को 2027 में होने वाले विश्वकप में खेलने को मना कर दिया है। माना जा रहा है कि टीम में अब युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को नियमित भूमिकाएं दी जा सकती है। आपकों बता दे कि रोहित शर्मा तीसरे वनडे मैच के लिए लंदन पहुंच चुके हैं । चयनकर्ताओं द्वारा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराए जाने के बाद रोहित ने अपने माता पिता के लिए लॉर्ड्स में विशेष इंतजाम किए है। रोहित के माता पिता के अलावा उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा और गुरुनाथ शर्मा भी लंदन पहुंचे है।

एक बेहतरीन वनडे करियर का अंत

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए भले ही इंग्लैंड दौरे उतार चढ़ाव से भरा रहा हो लेकिन हिटमैन रोहित का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है। रोहित ने अपने करियर में 286 वनडे मैचों में 48.67 की औसत से 11731 रन बनाए है जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल है। रोहित के नाम 264 का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा 2023 में टीम इंडिया को विश्वकप में पहुंचाने, 2024 में इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप जिताने और 2025 में चैम्पियन ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने की उपलब्धि है।



ताजा खबर