

आपणी हथाई न्यूज,भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनाव को लेकर बांग्लादेश ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों के लिहाज से मैच भारत की जगह श्रीलंका शिफ़्ट करने की मांग की थी। इस मामलें को लेकर आईसीसी ने अब कहा कि उसने बीसीबी की अपील के बाद सभी सुरक्षा मूल्यांकन कराया जिसके बाद यह तय किया गया है कि इतना जल्दी बदलाव करना संभव नहीं है।
इसके साथ ही आईसीसी ने कहा कि आईसीसी मैनेजमेंट ने भी इस गतिरोध को ख़त्म करने के लिए बीसीबी के साथ कई बार बातचीत और मीटिंग्स कीं, और इवेंट सिक्योरिटी प्लान के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर की, जिसमें फ़ेडरल और स्टेट लॉ-एनफोर्समेंट सपोर्ट भी शामिल था।
आईसीसी का आया फैसला
आईसीसी ने अपने बयान में पुष्टि की है कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा और बांग्लादेश के मैच भारत में ही खेले जाएंगे। आईसीसी के मुताबिक़, “यह फ़ैसला बुधवार, 21 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक के बाद लिया गया। यह बैठक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की ओर से अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने के अनुरोध के बाद आगे की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।


