

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने गिल के नेतृत्व में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली है जिसमें 2-1 परिणाम रहा। अब वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने जा रही है।
जिसका आगाज 29 अक्टूबर से कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को दूसरा टी20 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी तीन मैच 2,6 और 8 नवंबर को होंगे। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगे।
संभावित भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
संभावित ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3-5), टिम डेविड, बेन द्वारशुइस (गेम 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1-2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैंपा


