

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, एशिया कप में टीम इंडिया का विक्ट्री रन लगातार जारी है, कल भारत ने सुपर -4 के मैच में बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया। भारत को एक बार फिर ओपनर जोड़ी गिल और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी। गिल ने 29 और अभिषेक शर्मा ने 75 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 38 रन बनाए।

भारत ने बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 127 रन ही बना सकी। भारत की ऒर से कुलदीप यादव ने 3, बुमराह -वरुण चक्रवती ने 2-2 विकेट लिए। कल की जीत के साथ ही भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है जबकि भारत को अभी श्रीलंका के साथ एक मैच और खेलना है। एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा, भारत के सामने कौन फाइनल खेलेगा, यह अफगानिस्तान -पाकिस्तान मैच के विजेता से तय होगा।
मनोज रतन व्यास


