Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : नए साल पर भारत ने जीत से खोला खाता, हुड्डा,...

स्पोर्ट्स : नए साल पर भारत ने जीत से खोला खाता, हुड्डा, मावी और पटेल ने…

आपणी हथाई न्यूज,नए साल पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहला t20 मैच जीतकर आगाज कर दिया है। 20-20 और का यह मैच खूब रोमांचक हुआ और अंततः भारत को 2 रनों से जीत मिली।इस जीत में दीपक हुड्डा ने अहम कड़ी निभाई उन्होंने छठे नंबर आकर 23 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी अपने जौहर दिखाए । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही ईशान किशन के साथ बैटिंग करने आए शुभ्मन गिल सस्ते में आउट हो गए ।जिसके बाद टीम इंडिया के लगातार दो विकेट और गिर गए । इस मैच में संजू सैमसन ,सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अक्षर पटेल, कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा के उपयोगी रनों से टीम ने 20 और मैं अपना स्कोर 160 रन के पार पहुंचा दिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को भी शुरुआती झटकों से मुश्किल का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाजी में शिवम मावी ने 4 विकेट झटके। अंतिम ओवर में श्रीलंकन खिलाड़ीयो की कोशिश काम ना आई और श्रीलंका पहला टी 20 मैच 2 रन से हार गया।



ताजा खबर