
Ind vs SA 2nd Match आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। रांची में हुए पहले हाई-स्कोरिंग मैच को 17 रन से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया को गेंदबाजी में मेहनत की ज़रूरत
बात करें टीम इंडिया की बल्लेबाजी की तो कप्तान केएल राहुल सहित विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म किसी भी मैच को जीतने के लिए काफी है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में हर्षित राणा और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाजों को थोड़ी और मेहनत की ज़रूरत है। भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी वही कप्तान टेम्बा बवूमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका हर हाल में यह मैच जीतने चाहेगी ताकि सीरीज बराबर हो सके।
पिच रिपोर्ट
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, जिससे एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है, जैसा कि रांची में देखने को मिला था। गेंदबाजी में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर भी अपना कमाल दिखा सकते हैं।


