स्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, रोहित-कोहली पर होंगी नजरें - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, रोहित-कोहली पर होंगी नजरें

स्पोर्ट्स : भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, रोहित-कोहली पर होंगी नजरें

- Advertisement -Ads

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार यानी 11 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच वडोदरा में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस का समय दोपहर 1.00 बजे का होगा।

- Advertisement -Ads

 

इस वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी होगी। गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे जबकि श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद अब अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। गिल का बतौर कप्तान भारतीय धरती पर ये पहला वनडे सीरीज होगा।

शुभमन गिल की वापसी के बाद भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ खुद वनडे कप्तान करेंगे जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करेंगे। भारत ने इस वनडे सीरीज से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराया था और टीम इंडिया अपने विजयीक्रम को जारी रखने की कोशिश करेगी। इस सिरिज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई है। पिछले तीन वनडे में कोहली के बल्ले से दो शतक निकले है तो वही रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक लगाया था।

भारतीय टीम (संभावित)

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड टीम (संभावित)

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैक फाउल्क्स, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर