Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : आज एशिया कप में सुपर -4 राउंड में भारत -पाकिस्तान...

स्पोर्ट्स : आज एशिया कप में सुपर -4 राउंड में भारत -पाकिस्तान का मैच, मैच से पूर्व पाकिस्तान टीम ने अब किया मीडिया का बॉयकॉट

आपणी हथाई न्यूज, आज एशिया कप में फिर से भारत और पाकिस्तान का सुपर -4 स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। भारत एशिया कप में अब तक खेले तीनों मैच आसानी से जीत चुका है और अब लीग स्टेज के बाद सुपर -4 राउंड शुरू हो चुका है। भारत लीग स्टेज के मैच में पाकिस्तान को एक हफ्ते पहले 7 विकेट से हरा चुका है।

कल मैच शुरू होने से पूर्व ही पाकिस्तान टीम फिर विवादों में आ गईं है, मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने पाकिस्तान टीम से कोई सामने नहीं आया और वही भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिया। माना जा रहा है पाकिस्तान मैंनेजमेंट ने मीडिया से इसलिए किनारा किया ताकि मीडिया भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने और मैच रैफरी पाईक्रोफ्ट को बॉयकॉट से जुड़े सवाल न पूछ ले।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर