Homeखटाखट स्टोरीSports : एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट...

Sports : एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हारया,मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या

आपणी हथाई न्यूज,एशिया कप के सुपर सन्डे का महामुकाबला भारत ने जीत लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। पाक की पूरी टीम 147 रनो पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 3 पाक बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही,पहले ही ओवर में ओपनर के एल राहुल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।

कप्तान रोहित शर्मा भी ज्यादा कुछ नही कर पाए,रोहित शर्मा ने सिर्फ 12 रन बनाए। कोहली भी आज कुछ रंग में दिखे,कोहली ने महत्वपूर्ण 35 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत दिलाई रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय साझेदारी ने,जड़ेजा ने 35 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 33 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। हार्दिक पांड्या ने आज अपने ऑलराउंड खेल से टीम इंडिया को जीत दिला दी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर