Homeखटाखट स्टोरीSports : भारतीय क्रिकेट टीम का ये पूर्व क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के...

Sports : भारतीय क्रिकेट टीम का ये पूर्व क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार, पुलिस ने युवराज को भी दबोचा

basic ad

Sports आपणी हथाई न्यूज, वर्ष 2018 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर सुर्खियों में आये पूर्व क्रिकेटर मनजोत कालरा को शुक्रवार को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया हैं । लंका प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के एक पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को शुक्रवार को श्रीलंका की खेल भ्रष्टाचार रोधी जांच इकाई ने एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे चरण के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। इसमें संदिग्ध मनजोत कालरा हैं जिन्होंने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ा था जिससे टीम यह मैच जीत गई थी। उन्हें खेलों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विशेष जांच इकाई ने गिरफ्तार किया और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।जहां अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामलें में एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।



ताजा खबर