
आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार को ईडन गार्डन में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 159 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देखकर 5 विकेट झटके ,जिसकी बदौलत अफ्रीका मैच 159 रन पर ही सिमट गई। वही बुमराह का साथ निभाते हुए मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने अफ्रीका को दो-दो झटके दिए और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 37 रन बनाकर अपना एक विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में खो चुकी है।

दूसरी ओर भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर एक तूफानी पारी खेल कर सबको चौंका दिया है । इस 14 वर्ष के बल्लेबाज ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ शुक्रवार -को खेले गए एक मैच में 42 गेंद में 144 रन की पारी खेल डाली । वैभव ने अपने करियर का सबसे तेज T20 शतक भी लगा दिया वैभव ने 32 गेंद में यह शतक ठोका है जो दूसरा सबसे तेज T20 शतक है इससे पहले ऋषभ पंत ने 2018 में 32 गेंद पर शतक लगाया था। हालांकि अभिषेक शर्मा और उर्वेल पटेल ने मैच 28-28 गेंद में शतक ठोका है। इससे पहले वैभव 35 गेंदों में भी शतक ठोक चुके है जो साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स में खेलते हुए निकला था।


