Sports : राहुल द्रविड़ के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने की खबरों से अटकलों का बाज़ार हुआ गर्म - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीSports : राहुल द्रविड़ के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल...

Sports : राहुल द्रविड़ के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने की खबरों से अटकलों का बाज़ार हुआ गर्म

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,टीम इंडिया के मुख्य कोच और द वॉल के नाम से मशहूर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के भाजपा में शामिल होने की खबरें अचानक तेज हो गई है। दरअसल राहुल द्रविड़ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने की पुख्ता खबर सामने आई है।

- Advertisement -Ads

राहुल द्रविड़ के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे। राहुल द्रविड़ मूलतः कर्नाटक के रहने वाले है और कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले है। राहुल द्रविड़ के भाजपा के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के समाचार से उनके भाजपा जॉइन करने की खबरें भी मीडिया में फैल रही है, फिलहाल राहुल द्रविड़ ने अपनी राजनीतिक पारी के बारे में कोई बयान नही दिया है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर