

आपणी हथाई Sports न्यूज,वेटरन्स क्रिकेट लीजेंड्स क्लब की राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के गठन और आगामी कार्ययोजना को लेकर धरणीधर खेल मैदान स्थित कार्यालय में एक साधारण बैठक आयोजित की गई।उल्लेखनीय है कि वेटरन्स क्रिकेट लीजेंड्स क्लब के फाउंडर सी.एस. पाठक द्वारा बीकानेर के किशन लाल ओझा को राजस्थान का कैप्टन/स्टेट कोर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। आज आयोजित हुई इस विशेष बैठक की अध्यक्षता स्टेट कोर्डिनेटर किशन लाल ओझा ने की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी का गठन, आगामी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, आय की व्यवस्था तथा जिला स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी:बैठक में कार्यकारिणी गठन के लिए अध्यक्ष महोदय की अनुमति से श्री किशोर पुरोहित ने नाम प्रस्तावित किए, जिन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। राजस्थान टीम की नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:अध्यक्ष: श्री सिराजुद्दीन पंवारसचिव: श्री किशोर पुरोहितकोषाध्यक्ष: श्री रविशंकर पुरोहितउपाध्यक्ष: श्री गिरिराज पुरोहित एवं श्री संजय पुरोहितसंयुक्त सचिव: श्री महेन्द्र पुरोहितमैनेजमेंट कमेटी का भी हुआ गठन:इसके साथ ही स्टेट कोर्डिनेटर श्री किशन लाल ओझा द्वारा क्लब के सुचारू संचालन के लिए एक विशेष मैनेजमेंट कमेटी (प्रबंधन समिति) का भी गठन किया गया। इस कमेटी में मुख्य रूप से श्री प्रकाश चुरा, श्री सुरेन्द्र पुरोहित, श्री राजकुमार जोशी, श्री संजय पुरोहित और श्री ललित दंगाणी को शामिल किया गया है।बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को पूरे राजस्थान में मजबूत बनाने और वेटरन्स क्रिकेटर्स को बेहतर मंच प्रदान करने का संकल्प लिया।




