

आपणी हथाई न्यूज, क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर जल्द ससुर बनने वाले है। सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर की सगाई उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया से हुई है।
रवि घई का परिवार होटल इंटरकोन्टिनेटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलीन क्रीमरी का मालिक है। सगाई दोनों परिवारों के करीबी लोगो की मौजूदगी में हुई। अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर है और IPL में मुंबई इंडियन्स की टीम का हिस्सा कई सालों से है,लेकिन अब तक पिता सचिन तेंदुलकर की तरह बड़ा नाम क्रिकेट में नहीं बना पाए है।
मनोज रतन व्यास


